
एच1एन1 के मामलों में हालिया वृद्धि इस बात की याद दिलाती है कि अब सार्वजनिक स्वास्थ्य को जलवायु और पारिस्थितिक बदलावों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। अगली सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी हमेशा किसी नए वायरस के रूप में सामने आए, यह जरूरी नहीं है। कभी-कभी यह किसी परिचित वायरस के बदलते व्यवहार के रूप में भी सामने आती है।


