मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू की गई नई आबकारी नीति ने राजस्व संग्रह में बड़ा इजाफा किया है। वर्ष 2024-25 में आबकारी विभाग को चार हजार तीन सौ साठ करोड़ का राजस्व मिला, जो 2021-22 की तुलना में ग्यारह सौ करोड़ रुपए अधिक है।
सरकार का दावा है कि राजस्व में बढ़ोतरी की यह सफलता अवैध शराब पर सख्त नियंत्रण और शराब उद्योग में निवेश बढ़ाने के कारण मिली है। नई नीति के तहत राज्य में बनने वाले उद्योगों में 80 प्रतिशत प्राथमिकता स्थानीय लोगों को दी जा रही है, जिससे रोजगार के मौके बढ़े हैं। सप्लाई चेन, परिवहन और अन्य सेवाओं से भी स्थानीय लोगों को फायदा मिला है।