🟡 सोना (10 ग्राम): ₹1,47,570
|
⚪ चांदी (1 किलो): ₹2,40,000
|
⛽ पेट्रोल: ₹112.66
|
⛽ डीजल: ₹97.78
|
🛺 CNG: ₹96.00

जूली के नेतृत्व में अलवर में हल्ला बोल, बोले- बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन हास्यापद

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर में कांग्रेस के प्रदर्शन का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज उठा रही है, जबकि बीजेपी विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरी है.

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को अहंकार छोड़कर देश-प्रदेश के छात्रों की आवाज को गंभीरता से सुनना चाहिए. जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा सभाओं में पेपर लीक नहीं होने का दावा करते थे, लेकिन हकीकत सबके सामने है. राजस्थान में सीकर और अन्य स्थानों का नाम पेपर लीक में आना बेहद चिंताजनक है.

जूली का सवाल- 9 दिन तक FIR क्यों नहीं हुई?

इस दौरान ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो’, ‘पेपर माफिया पर कार्रवाई करो’ और ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’ के नारे भी गूंजे. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि नीट-2026 का पेपर राजस्थान में लीक हुआ और राज्य सरकार ने 9 दिन तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की. उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि पिछले तीन साल से लगातार नीट का पेपर लीक हो रहा है और पिछले 12 सालों में 90 पेपर लीक हो चुके हैं.

“बीजेपी शायद भूल गई वो सत्ता में है”, जूली का तंज

जूली ने  बुधवार (22 जुलाई) को जयपुर में भाजपा द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर निकाले गए पैदल मार्च पर तंज कसते हुए कहा कि शायद भाजपा नेता यह भूल चुके हैं कि वे सत्ता में हैं, विपक्ष में नहीं. छात्रों की आवाज और उनकी वाजिब मांगों का समर्थन कर रही विपक्षी पार्टी के खिलाफ भाजपा का इस तरह सड़कों पर उतरना अत्यंत निंदनीय और हास्यास्पद है. सत्ता पक्ष का काम जनता और छात्रों की समस्याओं का समाधान करना होता है, न कि विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना.

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!